फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of fraud of crores of rupees in Fatehabad, absconding woman committee director released video

Haryana: फतेहाबाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला, फरार महिला कमेटी संचालक ने जारी किया वीडियो; बोलीं..

Wed, 04 Dec 2024 10:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

मंगलवार को दर्जनों लोग बीघड़ रोड पर इकट्ठा हुए थे और महिला पर करोड़ों की देनदारी छोड़कर भागने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि वे पिछले छह साल से कमेटी में रुपये निवेश कर रहे थे, लेकिन पिछले दो महीनों से महिला पैसे लौटाने में आनाकानी कर रही थी।

विज्ञापन
Case of fraud of crores of rupees in Fatehabad, absconding woman committee director released video
पीड़ित लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर कमेटी चलाकर लोगों का रुपये निवेश करवाने वाली महिला, जिस पर करोड़ों की देनदारी छोड़कर लापता होने का आरोप था, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी सफाई दी है। भावुक होकर उसने कहा कि मानसिक तनाव और धमकियों के कारण वह कुछ दिनों के लिए शहर छोड़कर चली गई थी, लेकिन वह जल्द वापस लौटकर सभी की रकम चुकाएगी।

विज्ञापन

महिला का वीडियो संदेश:
महिला ने अपने वीडियो में दावा किया कि जिन लोगों ने उसके खिलाफ आरोप लगाए हैं, उनमें से कई ने रकम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। उसने कहा कि उसके पास सभी निवेशकों का पूरा रिकॉर्ड है और वह सभी की देनदारी जल्द पूरी करेगी। साथ ही उसने बताया कि यदि उसे भागना होता, तो वह अपनी दुकान पर रखी बड़ी रकम और संपत्ति बेचकर जा सकती थी।

विज्ञापन


महिला ने धमकियां मिलने और मानसिक तनाव का हवाला देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। उसने कहा कि वह अपनी बात शायद आमने-सामने न कह पाती, इसलिए लाइव वीडियो के माध्यम से अपनी सफाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला:
मंगलवार को दर्जनों लोग बीघड़ रोड पर इकट्ठा हुए थे और महिला पर करोड़ों की देनदारी छोड़कर भागने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि वे पिछले छह साल से कमेटी में रुपये निवेश कर रहे थे, लेकिन पिछले दो महीनों से महिला पैसे लौटाने में आनाकानी कर रही थी। दो दिन पहले उसका फोन भी बंद हो गया और वह शहर से गायब हो गई।

पुलिस में शिकायत:
निवेशकों ने डीएसपी जगदीश को लिखित शिकायत दी थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की वापसी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed