फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against manager of finance company

गाड़ी पर किए 4.50 लाख के लोन मामले में धोखाधड़ी आरोप में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर, मैनेजिंग डायरेक्टर समेत चार पर मामला दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against manager of finance company
शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गाड़ी पर किए गए 4.5 लाख रुपये के लोन को लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक, स्थानीय शाखा के प्रबंधक, संजय और सतबीर के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत 11 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाणी सांचला निवासी हवासिंह ने शिकायत में बताया कि पिछले साल मार्च में उसने कार लोन के लिए चोला मंडल इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी की स्थानीय शाखा से संपर्क किया। यहां पर कंपनी के प्रतिनिधि ने उसे बताया गया कि पुरानी गाड़ी पर 4.5 लाख रुपये का लोन हो जाएगा। इसके बाद कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि सतबीर ने घर आकर उससे लोन का फार्म भरवा लिया। 16 मार्च 2020 को उसे कंपनी के स्थानीय कार्यालय में बुलाकर कहा गया कि उसका लोन पास हो गया है और कार लोन की राशि जल्द उसके खाते में आ जाएगी । रुपये खाते में आने पर कंपनी के प्रतिनिधि से बातचीत की तो कहा गया कि उसका लोन रद्द हो गया है। अब दोबारा से आवेदन करना होगा। उसने दोबारा आवेदन कर दिया और ब्रांच मैनेजर ने कहा कि जल्द राशि खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। जब रुपये नहीं आए तो उसने ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने जल्द लोन करवाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। जब उसने गारंटी मांगी तो ब्रांच मैनेजर व अन्य स्टाफ गुस्सा हो गया और उसे मारकर कार्यालय से निकालने लगे। आरोप है कि चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस लिमिटेड ने लोन के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed