फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against former head of Durga Mahavidyalaya Chudiya Ram Goyal on charges of cheating

Fatehabad News: दुर्गा महाविद्यालय के पूर्व प्रधान चूड़िया राम गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former head of Durga Mahavidyalaya Chudiya Ram Goyal on charges of cheating
टोहाना। श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान चूड़िया राम गोयल के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह मामला हिसार निवासी टेकचंद शर्मा के बयान पर दर्ज किया है।टेकचंद शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी की इच्छा थी कि उनकी सास की याद में दुर्गा महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब बनवाई जाए। कंप्यूटर लैब बनाने को लेकर उसने 9 फरवरी 2022 को चूड़िया राम गोयल को 9 लाख रुपये दिए थे। इसमें से पांच लाख रुपये चेक के जरिये जबकि चार लाख नकद दिए थे। उसने बताया कि इसको लेकर चूड़िया राम को पत्र लिखे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि जो पांच लाख रुपये का चेक दिया था, उसका ब्योरा उनके पास आया है, जबकि चार लाख रुपये का कोई ब्योरा नहीं है। इसके बारे में जगन्नाथ एवं पुनीत मोदी बता सकते हैं।
विज्ञापन

जब दोनों से बातचीत की तो वे भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इसलिए उनको न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। टेकचंद शर्मा ने मांग की कि उनके रुपये ब्याज सहित वापस किए जाएं तथा इस तरह धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। टेकचंद के मुताबिक चूड़िया राम गोयल उनका सहपाठी रहा है, इसलिए विश्वास के चलते उसने ये रुपये दे दिए थे। टोहाना शहर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed