फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against five people for assaulting a youth

Fatehabad News: युवक से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five people for assaulting a youth
फतेहाबाद। युवक से मारपीट के आरोप में शहर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक मनोज असीजा की शिकायत पर शहर के श्रवण कुमार, दीपक तनेजा, करतार चंद, अरुण व तरुण के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनोज असीजा ने बताया कि उसने व उसके पार्टनर लवकेश ने एक मकान उसके ताऊ करतारचंद के घर के पास खरीदा है, जिस संबंध में आपस में उनका विवाद चल रहा है। सात जून को इसको लेकर पंचायत हुई थी और पंचायत में विवाद का कोई समाधान नहीं हुआ। जब वह शाम के समय घर के पास आ गए तो इस संबंध में उनकी ताऊ करतारचंद व उसके दोनों लड़के अरुण व तरुण के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई थी। रात को जब वह अपने एक साथी के साथ खड़ा था तो इसी दौरान दो लड़के आए जिनमें से एक ने अपने हाथ में लिए लोहे की रॉड से मेरे सिर पर वार किया, जिसका उसने अपने हाथों से बचाव किया और वहां से भाग लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed