{"_id":"63a344b396f1b33bdb6ef94f","slug":"case-filed-against-five-including-three-lawyers-on-charges-of-fraud-fatehabad-news-hsr6503816180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धोखाधड़ी के आरोप में तीन वकीलों सहित पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धोखाधड़ी के आरोप में तीन वकीलों सहित पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन
रतिया। फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति ऐंठने के मामले में पुलिस ने हिसार के तीन वकीलों सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर पुलिस को दी शिकायत में महिला शिकायतकर्ता किरण सिंगला ने बताया कि रतिया अनाज मंडी में उनकी रामप्रसाद विजेंद्र कुमार नाम से दुकान नं. 2ए के नाम से फर्म है। उसके जेठ विजेंद्र सिंगला उसकी फर्म में मार्च 2020 तक मुनीम थे। मार्च 2020 में उसके जेठ का बीमारी के कारण देहांत हो गया। जब उसके जेठ बीमार थे तो उसके जेठ का लड़का रजत सिंगला फर्म में सारा कामकाज देखता था। फर्म के बैंक से संबंधित व अन्य कार्यों में उसके हस्ताक्षर होते थे।
शहर पुलिस ने न्यू टाऊन निवासी महिला शिकायतकर्ता किरण सिंगला ने बताया कि सात जुलाई को उसे अदालत से एक दीवानी केस दिनेश बनाम किरण मामले में समन मिला। इसी केस में पेशी के दौरान उसके वकील ने उसे बताया कि उसके दिवंगत जेठ विजेंद्र के दामाद दिनेश कुमार ने एक बैनामा 26 अप्रैल को उसके साथ किया था। इस बैनामा के मुताबिक किरण सिंगला ने अपना घर 40 लाख रुपये में दिनेश कुमार को बेचना तय किया है। इस 40 लाख रुपये में से किरण सिंगला ने 15 लाख रुपये तो नकद प्राप्त कर लिए। 25 लाख रुपये रजिस्ट्री के टाइम पर देना तय हुआ। किरण ने हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से हस्ताक्षर सत्यापित कराए तो यह फर्जी मिले। शिकायतकर्ता के वकील ने उसे सारे कागजात सौंपे तो उसने पाया कि इकरार नामा पर उसके फर्जी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके जेठ के लड़के रजत सिंगला ने उसके हस्ताक्षर किए हुए कागजात चोरी करके आरोपी व अपने जीजा दिनेश कुमार को दिए। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला शिकायतकर्ता के जेठ के दामाद तिलक बाजार हिसार निवासी दिनेश कुमार, हिसार के तीन वकीलों कुनाल, रामफल बिश्नोई और कपिल उर्फ अजय अग्रवाल और शिकायतकर्ता के भतीजे फतेहाबाद के शिव नगर निवासी रजत सिंगला निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420, 465, 467, 468 व 471 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।