{"_id":"6498728632a9f7ea000f8134","slug":"case-filed-against-12-attackers-including-three-named-in-the-murder-of-uttar-pradesh-youth-by-stabbing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-1315-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चाकू मारकर उत्तर प्रदेश के युवक की हत्या मामले में तीन नामजद समेत 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चाकू मारकर उत्तर प्रदेश के युवक की हत्या मामले में तीन नामजद समेत 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
घटनास्थल पर बिखरा खून और मृतक रवि की चप्पल
रतिया। मामूली विवाद में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने शहर के मॉडल टाउन के राम पार्क के पास 19 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक युवक के सहयोगी नितिन पटेल की शिकायत पर तीन नामजद युवकों सहित 8-9 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर के गांव धानेमऊ निवासी नितिन पटेल ने बताया कि उसके गांव का रवि तथा कुछ अन्य साथी फर्नीचर फर्निशिंग का काम करते हैं। रवि लकड़ी पर पॉलिश का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व ही रवि की वार्ड नंबर 10 स्थित पीरूराम कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ शिम्पी, भोला उर्फ अनमोल, रॉकी सहित अन्य कुछ युवकों से दोस्ती हुई थी। दो दिन पहले इन युवकों से पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी हो गई थी। नितिन पटेल ने बताया कि शनिवार रात्रि को रवि खाना खाकर सैर को निकला, तो संदीप, भोला और रॉकी से फिर से कहासुनी हो गई। उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मॉडल टाउन पार्क के पास बुला लिया, जिस पर रवि ने उसे फोन करके झगड़ा होने की बात कही तो वह भी मौके पर पहुंचा। इतने में ही संदीप के 8-10 अन्य साथी युवक भी मौके पर आ गए। युवकों की बढ़ती तादाद देखकर रवि वहां से भागने लगा, तो सभी युवक उसके पीछे भाग लिए और उसे पकड़ कर पीटने लगे तभी एक युवक ने उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। चाकू के वार से रवि चीखने लगा। हमलावर चाकू को रवि के पेट में ही छोड़कर वहां से फरार हो गए। रवि के पेट में चाकू लगने पर खून बहने लगा। नितिन ने अन्य साथियों के साथ मिलकर रवि को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी देर रात घटनास्थल पर पहुंची। रविवार शाम तक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
26 अप्रैल को घर से आया था रवि
रवि अपने पांच अन्य साथियों के साथ दो माह पहले 26 अप्रैल को अपने गांव से रतिया के ठेकेदार पवन के बुलाने पर यहां आया था। ठेकेदार पवन ने बताया कि रवि पहली बार ही रतिया आया था तथा स्वभाव में मिलनसार होने के चलते उसने यहां कुछ दिनों में ही कई युवकों से दोस्ती भी कर ली थी। अक्सर शाम को 7 बजे काम खत्म करने के बाद रवि उक्त दोस्तों के साथ मिलकर पार्क व आसपास क्षेत्र में घूमता रहता था। मगर उन दोस्तों के साथ ही हुई कहासुनी उसकी हत्या का कारण बन गई।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासियों ने जताया रोष
पॉश इलाके में राम पार्क मॉडल टाउनवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है क्योंकि आए दिन यहां झगड़े होते हैं। बार-बार क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई उचित कदम पुलिस नहीं उठा रही। इससे पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष है। मॉडल टाउन निवासी संजीव मोदी, सोनू जैन, सुरेश मंगला, अनिल कुमार, अमन कुमार, पवन कुमार, गोविंद सहित अन्य लोगों ने पुलिस के प्रति रोष जताते हुए कहा कि इससे पहले भी इस पार्क के आसपास मोबाइल और नकदी छीनने, झगड़ा करने सहित कई घटनाएं हो चुकी है। अक्सर यहां आवारा किस्म के युवक बुलेट बाइक पर आकर आमजन को परेशान करते हैं। उन्होंने कई बार पुलिस को भी शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि अब हत्या जैसा संगीन अपराध भी हो गया है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन क्षेत्र के आसपास बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर जल्द ही एसपी से मुलाकात की जाएगी।
कोट
आपसी कहासुनी के चलते रवि की हत्या हुई है। इस मामले में पीरूराम कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ शिम्पी, भोला उर्फ अनमोल, रॉकी सहित 8-9 अन्य युवकों के खिलाफ हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गई है।
जयसिंह, प्रभारी, शहर थाना रतिया