फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car overturns, grandmother killed, two including grandson injured

Fatehabad News: कार पलटी, दादी की मौत, पोता समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car overturns, grandmother killed, two including grandson injured
फतेहाबाद। गांव नखाटिया और सोत्तर भट्टू के बीच अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार गांव हरिपुरा निवासी 73 वर्षीय विद्या देवी की मौत हो गई जबकि उसका पोता कौशल व एक अन्य अंग्रेज सिंह घायल हो गए। मामले में सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मामले के मुताबिक बताया जा रहा है कि गांव हरिपुरा निवासी विद्या देवी अपने पोते कौशल व अंग्रेज सिंह के साथ गांव सरदूलगढ़ में किसी काम से जा रहे थे। गांव नखाटिया और सोत्तर भट्टू के बीच कार के आगे नील गाय आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर महिला विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed