फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car driver killed, young woman critically injured in collision with trolley

Fatehabad News: ट्रॉले से टक्कर में कार चालक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Jul 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car driver killed, young woman critically injured in collision with trolley
गांव बड़ोपल के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : जैन स्ट्रीट पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगल प्रवचनों से जैन समाज को संबोधित करतीं पूज्य माताजी। स्रोत जैन समाज
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच रविवार शाम को ट्रॉला के साथ टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिरसा निवासी सत्यप्रकाश (42) और इंदु पत्नी महेंद्र किसी काम से हिसार गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों सिरसा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रॉला से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सत्यप्रकाश कार में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल इंदु को एंबुलेंस की मदद से अग्रोहा मेडिकल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना सामने आया है। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चली गई और ट्रॉला से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ोपल चौकी प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि गांव बड़ोपल के पास हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है युवती की हालत नाजुक है। फिलहाल फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed