फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with tree near Dariyapur, 6 people injured

दरियापुर के पास पेड़ से टकराई कार, 6 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree near Dariyapur, 6 people injured
गांव दरियापुर के पास हादसे में घायलों का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नेशनल हाइवे पर गांव दरियापुर के हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार डिवाइडर से टकराती हुई सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई, उनकी मां व 4 साल की एक बच्ची भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव अकांवाली निवासी पालाराम के किसी रिश्तेदार की सिरसा के गांव बरोखां में मौत हो गई थी। पालाराम के बेटे पवन व शमशेर, उनकी माता दर्शना देवी, चाची रोशनी देवी, पवन की पत्नी रूकमणी व उनकी 4 साल बेटी के साथ सभी स्विफट डिजायर कार में सवार होकर गांव बरोखां रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। मंगलवार दोपहर को वह वापस अपने गांव जा रहे थे, कार को शमशेर चला रहा था। बताया गया है कि दरियापुर के हनुमान मंदिर के पास शमशेर को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार डिवाइडर जा टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर किया गया है। घायल शमशेर ने बताया कि अचानक उसकी आंख के सामने अंधेरा छा गया था और उसका कार से संतुलन बिगड़ गया तथा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed