फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collided with tractor, one student killed, another injured

ट्रैक्टर से टकराई कार, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor, one student killed, another injured
भट्टू कलां। गांव बनमंदोरी के समीप ट्रैक्टर और कार की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उन्हें भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह गांव बनमंदोरी से मोहित और राकेश स्कूल में पढ़ने के लिए भट्टू कलां आ रहे थे। इसी दौरान बनमंदोरी से आ रही एक कार में उन्होंने लिफ्ट ली। ज्यों ही बनमंदोरी गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर कार पहुंची तो खेतों से अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिस पर कार पलटती हुई काफी दूर जा गिरी। कार में सवार चार लोगों में से दो लोगों को काफी चोटें लगी। मगर दो लोगों को मामूली चोट आई। गंभीर रूप से घायल मोहित व राकेश को तुरंत उपचार के लिए भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान बनमंदोरी निवासी करीब 18 वर्षीय मोहित की मौत हो गई जबकि राकेश को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मोहित के पारिवारिक सदस्य प्रमोद की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मोहित भट्टू कलां के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed