{"_id":"649489b5c7aecc415304ed4a","slug":"car-collided-with-tractor-mother-died-son-injured-fatehabad-news-c-21-hsr1003-162280-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रैक्टर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रैक्टर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल
Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हाईवे पर गांव धांगड़ में वीरवार सुबह पुल पर ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मामले में सदर पुलिस ने फतेहाबाद के राजीव कॉलोनी निवासी मृतका लता के बेटे कपिल के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक न्यौली खुर्द निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में कपिल ने बताया कि वह रतिया चुंगी पर होटल चलाता है। कपिल ने बुधवार को अपनी मां लता के साथ हिसार में ताऊ से मिलने के लिए गए थे और वीरवार को आ रहे थे। सुबह जब गांव धांगड़ के पुल पर चढ़े तो ट्रैक्टर का चालक तेज गति से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक से कट मारकर गाड़ी को उसकी तरफ कर दिया, जिससे कार ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार महिला और वह घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि दुर्घटना ट्रैक्टर का पिछला पहिया कार से टकराने से हुआ है। फिलहाल सदर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे मेंं बुजुर्ग महिला घायल
शहर के मॉडल टाउन में गीता मंदिर रोड पर वीरवार सुबह स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। स्कूटी को नाबालिग चल रहा था। घायल महिला सत्यादेवी बाजार से खरीदारी करके लौट रही थी। फिलहाल घायल महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।