फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collided with a tree during overtaking on Ratia-Bhuna road, two youths injured

Fatehabad News: रतिया-भूना रोड पर ओवरटेक के दौरान पेड़ से टकराई कार, दो युवक घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree during overtaking on Ratia-Bhuna road, two youths injured
रतिया-भूना रोड पर ओवरटेक के दौरान स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त,
भूना। रतिया-भूना रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सिंथला बस स्टैंड से आगे हुआ। कार में सवार गांव बुर्ज निवासी लवली, सुखजिंदर सिंह और मानक थे। लवली और सुखजिंदर घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


लवली अपने दोस्त मानक के साथ गांव बुर्ज से भूना बस स्टैंड पर सुखजिंदर को छोड़ने जा रहा था। सुखजिंदर गेहूं काटने वाली कंबाइन का ड्राइवर है। हादसा धौलू और सिंथला के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद पास की ढाणी के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को कार से बाहर निकाला। फिर सीएचसी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि लवली और सुखजिंदर को मामूली चोटें आई हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। जब कि तीसरे को चोट नहीं लगी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक हादसे की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed