फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car burnt due to fire on highway near village Saman

Fatehabad News: गांव समैन के पास हाईवे पर आग लगने से जली कार

Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car burnt due to fire on highway near village Saman
गांव समैन में जली ईको कार
समैन। टोहाना-हिसार रोड पर गांव समैन के पास शुक्रवार रात को कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गांव समैन निवासी मोहन उर्फ खुशी अहमद शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे अपनी कार से दोस्त के साथ टोहाना शहर से गांव की तरफ लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास नजदीक आते ही कार में खराबी आ गई। मोहन ने कार को सड़क के किनारे खड़ा किया व कार बोनट उठाकर उसे चैक करने लगा। तभी अचानक कार में आग लग गई व पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास खेतों में काम कर रहे किसान कार में लगी आग को देखकर वहां पहुंचे व दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

-
गांव समैन के नजदीक होटल के पास कार में अचानक खराबी आने के बाद आग लग गई। इस घटना में किसी तरह की कोई जन हानि नहीं हुई है। कार मालिक व उसका दोस्त कार में आग लगने से पहले ही नीचे उतर गए थे। -शादीराम, थाना प्रभारी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed