{"_id":"687ce9e128b6b91b7e0cc35b","slug":"cancer-day-care-center-in-civil-hospital-will-give-relief-to-patients-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137220-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में बन रहा कैंसर डे केयर सेंटर मरीजों को देगा राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में बन रहा कैंसर डे केयर सेंटर मरीजों को देगा राहत
Sun, 20 Jul 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नागरिक अस्पतालसंवाद
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल में जल्द कैंसर डे केयर शुरू करने जा रहा है। इससे कैंसर के मरीजों को प्राथमिक उपचार मिल पाएगा। प्रदेश के अन्य जिलों में ये सेंटर शुरू होने जा रहे हैं, इसमें फतेहाबाद भी शामिल है। कैंसर डे केयर के बारे में नागरिक अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. भारत भूषण और मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल की ट्रेनिंग शुरू हो गई है।
इसके अलावा दो नर्सिंग ऑफिसर को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि डे केयर में कैंसर मरीजों का उपचार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोहतक पीजीआई में ट्रेनिंग दी जा रही है।
डॉक्टरों की ये ट्रेनिंग करीब दो माह की रहेगी। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर की 15 दिन की ट्रेनिंग है। प्रशिक्षण के बाद जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में डे केयर सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि डे केयर सेंटर में मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। मरीजों को इसके लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
-- --
रोहतक से रेफर होकर आएंगे मरीज
जिले में कैंसर मरीजों के लिए फिलहाल कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल या फिर रोहतक पीजीआई और चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। यहां तक मरीज पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में जा रहे हैं। अधिकारियों की माने तो कैंसर मरीजों का मुख्य तौर पर उपचार रोहतक पीजीआई से शुरू होगा। इसके बाद मरीजों की कीमोथेरेपी और अन्य उपचार जिला मुख्यालय के कैंसर डे केयर में हो पाएगा। चिकित्सकों की माने तो कैंसर की आखिरी स्टेज में मरीज को दर्द की गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ता है, ऐसे में मरीज को समय पर उपचार मिल पाएगा।
-
हर साल बढ़ रहा है कैंसर मरीजों का आंकड़ा :
वर्ष कुल
2013-14 36
2014-15 96
2015-16 148
2016-17 204
2017-18 209
2018-19 234
2019-20 262
2021-22 308
2022-23 371
2023-24
461
2024-25 471
नोट : बस पास के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आए आवेदनों का आंकड़ा है।
-
कैंसर के ये हैं प्रमुख लक्षण
- अत्यधिक थकान होना।
- बेवजह वजन घटना
- कमजोरी आना।
- शरीर के किसी हिस्से में फोड़ा या गांठ होना।
-खांसी और सीने में दर्द होना।
-कूल्हे या पेट में दर्द होना।
-महिलाओं को पीरियड्स में तकलीफ होना।
-
नागरिक अस्पताल कैंसर डे केयर शुरू होना है। इसके लिए दो चिकित्सकों की ट्रेनिंग रोहतक पीजीआई में शुरू हो गई है। करीब दो माह की ट्रेनिंग रहेगी। इसके बाद मुख्यालय की गाइडलाइन अनुसार कैंसर डे केयर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।