Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Canal overflows and breaches; water reaches homes by afternoon

Fatehabad News: ओवरफ्लो होकर टूटी नहर, दोपहर बाद घरों में पहुंचा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Canal overflows and breaches; water reaches homes by afternoon
गांव धांगड़ के पास खेतों में टूटी नहर। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास मंगलवार सुबह नहर में कटाव होने से करीब 100 एकड़ में खड़ी फसल में पानी भर गया। नहर टूटने से आसपास के करीब 20 गांवों में पेयजल और सिंचाई की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से कटाव बंद किया और दोपहर तक मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी। धांगड़ से निकलने वाली इस नहर से ढाणी माजरा, नाढोड़ी, भिरड़ाना, जांडली कलां, झलनियां और चंद्रावल सहित करीब 20 गांवों में पानी पहुंचता है।
विज्ञापन

नहर का पानी खेतों में भरने से गेहूं और धान की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार कई खेतों में धान की कटाई अभी बाकी है। वहीं जिन खेतों में गेहूं की बिजाई हो चुकी है वहां भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ओवरफ्लो होने से हुआ कटाव
सिंचाई विभाग के अनुसार नहर में पानी ओवरफ्लो होने से कटाव हुआ। धान की कटाई पूरी नहीं होने के कारण किसान रात में खेतों के मोगे बंद कर देते हैं। इससे नहर में पानी की निकासी कम हो जाती है और किनारों पर दबाव बढ़ता है। विभाग के अनुसार नहर की क्षमता 110 क्यूसेक पानी की है जबकि इसमें 90 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया था। इसके बावजूद पानी ओवरफ्लो होने से धांगड़ के पास कटाव हो गया।

--------------
:: नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से कटाव वाले हिस्से को बांधने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने का काम किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर तक नहर में पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई।
- नरेश कुमार भोला, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग फतेहाबाद।

गांव धांगड़ के पास खेतों में टूटी नहर। स्रोत सोशल मीडिया

गांव धांगड़ के पास खेतों में टूटी नहर। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed