फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Canal closure till April 8, drinking water crisis may increase

Fatehabad News: नहरबंदी आठ अप्रैल तक, बढ़ सकता है पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Canal closure till April 8, drinking water crisis may increase
गांव बड़ोपल से गुजरने वाली बंद पड़ी नहर।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में 24 मार्च से आरंभ हुई नहरबंदी के कारण शहर में पेयजल संकट होने की आशंका है। हालांकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार अभी उनके पास नहरी पानी का पूरा स्टॉक है, लेकिन अगले सप्ताह कुछ दिक्कत आ सकती है। ऐसे में जल आपूर्ति के शेड्यूल में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन

फतेहाबाद सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सफाई व मरम्मत के लिए 24 मार्च से नहर बंदी की गई है। यह शेड्यूल आठ मार्च तक जारी रहेगा। फतेहाबाद जिले की सभी नहरे इस समय बंद पड़ी हैं। ऐसे में आगे के समय में शहर में पेयजल संकट पैदा होने की आशंका है। फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि उनके पास नहरी पानी का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन अगले सप्ताह पेयजल की कमी आ सकती है। फिलहाल शहर के लालबत्ती, पुराना शहर व इसके आसपास के क्षेत्र में एक से डेढ़ घंटा व मॉडल टाउन, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, पुराना बस स्टैंड, लाजपत नगर, सुंदर नगर, योग नगर व भूना मोड़ आदि एरिया में पानी की एक घंटे तक सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह से हो सकती है सप्लाई में कटौती
जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए उनके पास पूरा स्टॉक है। अगले सप्ताह कुछ दिक्कत आ सकती है। ऐसे में 15 से 20 मिनट की पानी की राशनिंग भी करनी पड़ सकती है। हालांकि आठ अप्रैल के बाद नहरों में पानी आने के बाद सप्लाई को फिर से शेड्यूल के अनुसार चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नहरों की मरम्मत के लिए 24 मार्च से आठ अप्रैल तक नहर बंद रहेंगी। इस दौरान नहरों की सफाई व उनकी मरम्मत की जा रही है। नहरों में गाद निकालने व पौधे उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है। आठ अप्रैल के बाद फिर से नहरों में पानी आ जाएगा।

-मनदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
कोट

फिलहाल नहरी पानी की आपूर्ति के लिए विभाग के पास पेयजल का पूरा स्टॉक है। अगले सप्ताह कुछ दिक्कत आ सकती है, इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। अगर स्टॉक कम हुआ तो राशनिंग की जा सकती है।
-बलविंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed