फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Canal closure till 20th April, all tanks of Fatehabad city and villages will be full.

Fatehabad News: नहरबंदी 20 अप्रैल तक, फतेहाबाद शहर और गांवों के सभी टैंक फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
Canal closure till 20th April, all tanks of Fatehabad city and villages will be full.
फतेहाबाद। जिले में 20 अप्रैल तक नहर बंदी होने के बावजूद भी शहर में पीने के पानी में कोई कटौती नहीं होगी। जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि फिलहाल सभी वाटर टैंक भरे हुए हैं और एक साथ नहरों को बंद करने के बजाय इनको अलग-अलग जगह से बंद किया जा रहा है, जिसके चलते पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है। शहर में प्रतिदिन 8 एमएलडी नहरी पानी की आपूर्ति होती है। इस बार जिले में 28 मार्च से नहरबंदी की गई है, जो 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। ऐसे में नहरी पानी न होने के कारण जल संकट पैदा होने के आसार हो गए थे। फतेहाबाद शहर में जगजीवनपुरा, भट्टू रोड, अग्रवाल कॉलोनी, गुरुनानकपुरा क्षेत्र, लाजपत नगर क्षेत्र, लघु सचिवालय क्षेत्र,हिसार रोड व सिरसा रोड क्षेत्र में एक समय नहरी पानी की सप्लाई होती है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 8 एमएलडी नहरी पानी की सप्लाई शहर में विभिन्न बुस्टिंग स्टेशनों के माध्यम से दी जाती है। इसके अलावा 1 समय ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई होती है। नहर बंदी से पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग ने जल संचयन की तैयारी कर ली थी। जन स्वास्थ्य विभाग के सभी टैंक फिलहाल नहरी पानी से भरे हुए हैं, इसलिए शहर में नहरी पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

नहर बंदी से पहले जन स्वास्थ्य विभाग व नहरी विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें यह भी निर्णय लिया गया था कि एक साथ नहर बंदी नहीं की जाएगी। नहरों को अलग-अलग हिसाब से बंद किया जाएगा। जिससे इस बार पानी की कम किल्लत रही है। वहीं फतेहाबाद हलके के गांवों में भी वाटर टैंकों को पहले से ही भरा जा चुका है, जिस कारण गांवों में भी वाटर सप्लाई में कोई कमी नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

नहर बंदी के बावजूद भी पानी का पूरा स्टॉक पड़ा है। नहरी पानी की सप्लाई के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कटौती नहीं की जाएगी। पहले की तरह लोगों को नहरी पानी सप्लाई किया जाएगा।
सतपाल रोहज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed