फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Camps to be held in schools; children's Aadhaar cards to be updated

Fatehabad News: स्कूलों में लगेंगे शिविर, बच्चों के आधार कार्ड होंगे अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Camps to be held in schools; children's Aadhaar cards to be updated
फतेहाबाद। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अनुराग ढालियास
फतेहाबाद। जिले में आधार कार्ड से वंचित और अपडेट की जरूरत वाले बच्चों के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। क्रीड विभाग स्कूलों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट करेगा। प्रशासन ने अभियान से पहले शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को जिलास्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी अनुराग ढालिया ने की। इसमें विभिन्न विभागों और संस्थानों में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा की गई। आधार एनरोलमेंट और अपडेट मशीनों की कार्य स्थिति भी जांची गई।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को आधार सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को समय पर सुविधाएं देने के लिए कहा। गैर-कार्यरत मशीनों को जल्द ठीक कराने या बदलवाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए निर्धारित समय सीमा तय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण आधार एनरोलमेंट और अपडेट का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
स्कूलों में स्थापित आधार केंद्रों की भी विशेष समीक्षा की गई। एडीसी ने आधार ऑपरेटरों को नियमित रूप से स्कूलों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के आधार एनरोलमेंट और अपडेट का काम समय पर पूरा करने को कहा।
जिन बच्चों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है उनकी पहचान की जाएगी। ऐसे बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

-
आधार की राशि पर होगी निगरानी
एडीसी अनुराग ने बैठक में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर लागू शुल्क का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा प्राप्त शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed