फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Camp held on a holiday; 55 files submitted

Fatehabad News: छुट्टी के दिन लगा शिविर, 55 फाइलें हुईं जमा

Sun, 13 Sep 2026 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Camp held on a holiday; 55 files submitted
​शिविर में कनेक्शन के लिए फाइल जमा करवाते हुए संवाद
फतेहाबाद। पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन वैध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रविवार को शिविर लगाया गया। छुट्टी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग दस्तावेज लेकर पहुंचे। शिविर में 55 फाइलें जमा हुईं।
विज्ञापन

विभाग ने कनेक्शन नियमित करवाने के लिए रोड कट शुल्क माफ कर दिया है। पानी का कनेक्शन एक हजार रुपये और सीवरेज कनेक्शन 500 रुपये में वैध कराया जा सकता है। आर्थिक परेशानी होने पर उपभोक्ता फीस की राशि 10 रुपये प्रतिमाह पानी के बिल में जुड़वा सकता है।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने बताया कि नए घरेलू जल कनेक्शन की स्वीकृति 10 रुपये प्रतिमाह के निर्धारित शुल्क पर दी जा रही है। यह राशि उपभोक्ता के पानी के बिल में जुड़कर आएगी। उपभोक्ता 1500 रुपये एकमुश्त जमा कर भी कनेक्शन स्वीकृत करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नए जल कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को करीब 10 से 13 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। नई व्यवस्था से कनेक्शन लेने वालों को आर्थिक राहत मिलेगी। विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन नियमित करवाने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

-
पांच साल पहले शामिल हुई नई कॉलोनियों में सर्वे शुरू
जनस्वास्थ्य विभाग पंचायत से नगर परिषद में शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर में अवैध कनेक्शनों को लेकर भी सर्वे करवा रहा है। यहां पर सबसे ज्यादा अवैध कनेक्शन है। विभाग चिह्नित करके कनेक्शन वैध करवाने के नोटिस दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास रिकॉर्ड होना चाहिए कि कितने पानी और सीवरेज के कनेक्शन है ताकि उसकी मुताबिक व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed