फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   came into villager's account, case filed

Fatehabad News: ग्रामीण के खाते में आए `48,800, केस दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
came into villager's account, case filed
टोहाना। ग्रामीण के खाते में किसी ने 48,800 रुपये डाल दिए। खाताधारक की लिखित शिकायत शहर पुलिस ने खाते में रुपये डालने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिढाईखेड़ा निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अनाज मंडी में एसआर पेस्टीसाइड के नाम से दुकान की थी। इसमें व्यापार को बढ़ाने के लिए उन्होंने पिरथला निवासी अपने दोस्त राकेश के साथ बॉयकम फर्टिलाइजर कंपनी खोलने की योजना बनाई। इसके लिए हिसार के एक्सिस बैंक में संयुक्त खाता खुलवाया गया।
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि दुकान में घाटा होने के कारण योजना को बंद कर दिया गया। सूरज अपने ताऊ के लड़के वीरेंद्र की दुकान पर काम करने लग गया था। इसी बीच सामान हटाते समय बैंक खाते के कागजात खो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि चार दिन पहले शहर थाना पुलिस के माध्यम से पता चला कि इस खाते से धोखाधड़ी के 48,800 रुपये जमा कराए गए हैं। इस अवैध लेन-देन के कारण यूपी के नोएडा क्षेत्र में केस दर्ज हो चुका है जबकि उन्होंने पिछले तीन साल से इस खाते से लेन-देन देन नहीं किया है। इसे किसी को दिया भी नहीं है।

दुरुपयोग का पता चलने पर उन्होंने साइबर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। सूरज ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी अनुमति के बिना उनके खाते का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed