फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cabinet minister inspired for cleanliness by cleaning the streets

कैबिनेट मंत्री ने गलियां साफ कर स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister inspired for cleanliness by cleaning the streets
महासफाई अभियान के तहत टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रमदान करते हरियाणा के विक - फोटो : Fatehabad
टोहाना(फतेहाबाद)। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा पुरातत्व-संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर शुरू किए गए महासफाई अभियान के दूसरे दिन सोमवार को टोहाना विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर स्वयं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव की गलियों को साफ कर आमजन को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को 20 गांवों का दौरा कर महासफाई अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया व सफाई अभियान का जायजा लिया। देवेंद्र सिंह बबली ने इस दौरान लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले भी गांव व समाज के लोगों ने समाज सेवा के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार की सोच भी पूरे गांव के लोगों के प्रति सकारात्मक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामवासी होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम गांव के अंदर जो कूड़ा करकट के ढेर लगे हैं, उसे साफ करें। सफाई के इस कार्य में मनरेगा के साथियों का भी सहयोग लिया जाए। गांव की हर एक गली को प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई होने से गांव का पूरा स्वरूप ही बदल जाएगा। उन्होंने गांव पिरथला के लोगों द्वारा रखी गई पशु अस्पताल व लाइब्रेरी की मांग को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को पिरथला, पारता, बोस्ती, ललौदा, भट्टू, जांडली खुर्द, नाडोढ़ी, धौलू, दिगोह, भून्दड़ा, लहरियां, कुलां, धारसूल, दिवाना, म्यौंद कलां व खुर्द, जाखल, जाखल मंडी, हैदरवाला आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ झाडु लगाकर महासफाई अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed