फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   By stealing the check from the check book, the agent took 9.90 lakh out of the farmer's account

चेकबुक से चेक चोरी कर आढ़ती ने किसान के खाते से निकाले 9.90 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
By stealing the check from the check book, the agent took 9.90 lakh out of the farmer's account
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी के आढ़ती ने एक किसान का चेक चोरी करके खाते से 9 लाख 90 हजार रुपये निकलवा लिए। आढ़ती पर आरोप है कि किसान की चेक बुक उसके पास रखी हुई थी और एक चोरी करके उस पर फर्जी साइन पर उक्त राशि बैंक से निकलवाई गई। पुलिस ने आरोपी आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आढ़ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले गांव हांसपुर निवासी किसान संदीप कुमार ने बताया कि फतेहाबाद की अनाजमंडी स्थित दुकान नंबर 33ए के आढ़ती सुरेंद्र कुमार के पास काफी सालों से उसकी आढ़त चलती आ रही है। संदीप कुमार ने बताया कि उसकी एसबीआई बैंक की एक चेकबुक आढ़ती के पास रखी हुई थी। इस चेकबुक में से आढ़ती सुरेंद्र ने एक चेक चोरी कर लिया और चेक के जरिये इसी साल 16 नवंबर को 9 लाख 90 हजार रुपये की राशि बैंक से निकलवा ली। उसके मोबाइल पर जब खाते से उक्त राशि निकलने का मैसेज आया तो बैंक में फोन किया गया। इसके बाद बैंक जाकर शाखा प्रबंधक को भी इस फर्जीवाडे़ से अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले में अब अनाजमंडी की दुकान नंबर 33ए के आढ़ती सुरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed