फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   by agency to check construction work , work manger in risk

एजेंसी से निर्माण कार्य की जांच कराएगी नप प्रशासन, ठेकेदारों पर संकट!

Fri, 05 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 05 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
by agency to check construction work , work manger in risk
नगर परिषद कार्यालय । (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala beuro
नगर परिषद प्रशासन शहर में होने वाले निर्माण कार्यों की जांच का जिम्मा अब एक स्वतंत्र कंपनी से कराने की तैयारी में है। नप प्रशासन की इस पहल से नगर परिषद के लिए काम कर रहे ठेेकेदारों जिन्होंने सड़कें, गलियां, और अन्य निर्माण कार्य करवाया है उनकी राह कठिन होगी।
विज्ञापन

क्योंकि जब तक स्वतंत्र एजेंसी अपनी रिपोर्ट ठेकेदार के पक्ष में नहीं देगी, तब तक नगर परिषद प्रशासन ठेकेदार को उसके निर्माण कार्य की पेमेंट अदा नहीं करेगी। माना जा रहा है कि ठेकेदारों की निर्माण सामग्री में लगातार शिकायतों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने स्वतंत्र एजेंसी के साथ अनुबंध करने के बारे में विचार करना शुरू कर दिया है। इस बाबत सरकार की ओर से भी आदेश दिए गए है कि सभी स्थानीय निकाय निर्माण कार्यों के लिए निरीक्षण का काम किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाएं। अगर ऐसा होता है तो फतेहाबाद जिले में ऐसा पहली बार होगा।
विज्ञापन


तीन बार सैंपल लेंगी स्वतंत्र एजेंसी
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार अगर स्वतंत्र एजेंसी के साथ नगर परिषद अनुबंध करती है तो इस एजेंसी के नुमाइंदे पूरे शहर का दौरा लगातार करते रहेंगे। किसी भी निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री के सैंपल लेंगे। नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैंपल लेने के बाद ठेकेदार को गड़बड़ न करे, इसके लिए निर्माण कार्य 15 प्रतिशत शुरू होने, 50 फीसदी काम और 80 फीसदी काम होने के दौरान लगभग तीन बार सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पार्षद निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के लिए उठा चुके हैं आवाज
नगर परिषद के एक साल के कार्यकाल के दौरान कई पार्षद अपने-अपने वार्ड में विभिन्न गलियों एवं सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मुद्दा उठा चुके हैं। वार्ड नंबर 10 में पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ के पैतृक निवास वाली गली बनने के दो दिन बाद ही बैठ गई थी। हालांकि इसके पीछे की वजह कमजोर पेयजल लाइन को बताया गया था, लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर स्वतंत्र एजेंसी होती तो इस काम को पहले ही सारे नियम कायदों से पूरा करके ही शुरू किया जाता। इसी तरह पार्षद कविता शर्मा भी कई बार विकास कार्यों में सही सामग्री इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगा चुकी हैं।

नप बैठक में पास हो चुका प्रस्ताव, टेंडर प्रक्रिया लंबित
थर्ड पार्टी द्वारा निर्माण कार्यों के निरीक्षण को लेकर स्वतंत्र पार्टी से अनुबंध को लेकर एक प्रस्ताव नगर परिषद की बैठक में पास हो चुका है। उधर से सरकार की ओर से भी इस बाबत विशेष आदेश आ चुके हैं कि सभी निर्माण कार्यों के लिए स्वतंत्र एजेंसी से निरीक्षण करवाया जाना अनिवार्य होगा। ऐसे में अब बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, केवल टेंडर आमंत्रित करने का काम लंबित है। नगर परिषद में ईओ का पद अभी रिक्त है, नए अधिकारी के आने के बाद ही इस दिशा में आगे काम हो पाएगा।  


नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच के बाद ही ठेकेदारों की पेमेंट जारी करने का नियम आया है। फतेहाबाद नगर परिषद जल्द ही एक स्वतंत्र एजेंसी से अनुबंध करने जा रही है। इस संदर्भ में नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास कर लिया गया है।’
एचके शर्मा, परिषद अभियंता, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed