फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses do not go to many villages after 6 p.m., passengers face problems

Fatehabad News: शाम छह बजे के बाद कई गांवों में नहीं जाती बस, यात्रियों को होती है दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Buses do not go to many villages after 6 p.m., passengers face problems
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते हुए यात्री
फतेहाबाद। शाम छह बजे के बाद जिला मुख्यालय से कई गांवों के लिए कोई बस सेवा नहीं है। फतेहाबाद व टोहाना डिपो की बसें भी इस रूट पर देर शाम नहीं मिलती। जबकि फतेहाबाद से रतिया, टोहाना, भूना, जाखल व भट्टू की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन


सवारियों को निजी वाहनों की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि हिसार, सिरसा आदि रूट पर देर रात तक बसों की सुविधा है। शाम छह बजे के बाद बस में सफर करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रतिया, टोहाना, भूना, जाखल व भट्टू रूट पर दिन के समय हर 10 मिनट के बाद बस जाती है।
विज्ञापन


वहीं शाम के समय जब शहर में आए लोगों को घर जाना होता है, तब इन रोडवेज व निजी बसों का पहिया थम जाता है। दिन के समय तो यात्रियों को सभी रूट पर बेहतर परिवहन सुविधा मिलती है, दिन ढलने के बाद ग्रामीण रूटों पर परिवहन सेवाएं ठप हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के कई दर्जन गांवों में नहीं जाती बस

जिला मुख्यालय से शाम छह बजे के बाद सभी ग्रामीण रूट पर बसें बंद हो जाती हैं। रूट पर बस न होने से यात्रियाें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसें न मिलने पर अन्य सवारी वाहनों के सहारे ही यात्रियों को सफर पूरा करना पड़ता है। शाम के समय रोडवेज बसों की कमी से ई-रिक्शा और अन्य वाहन की कमाई हो रही है। फतेहाबाद से टोहाना रूट पर करीब एक दर्जन से अधिक गांव आते हैं। वहीं भट्टू रूट पर भी एक दर्जन से अधिक गांव आते हैं। इन पर शाम छह बजे के बाद बसों की समस्या शुरू हो जाती है। इस कारण जिले के कई गांवों में शाम के समय बस नहीं जा पाती।

----------

शाम के छह बजे तक हर गांव में बस जाती है। अगर किसी पर रूट पर बस की समस्या आती है, तो उसे दूर किया जाएगा।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article