फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses are not available in the evening, people are reaching home late

Fatehabad News: शाम में नहीं मिलती बस, घर देरी से पहुंच रहे लोग

Thu, 26 Feb 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Buses are not available in the evening, people are reaching home late
शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से चलने वाले प्रमुख मार्गों, विशेषकर हिसार और सिरसा रूट पर शाम चार बजे के बाद बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सरकारी कार्यालयों की छुट्टी होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों को बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बसों के कम फेरे और यात्री संख्या में वृद्धि के कारण निजी वाहन का सहारा लेना उनकी मजबूरी बन गई है। जिला मुख्यालय पर कई प्रशासनिक केंद्र होने के कारण हर दिन सैकड़ों कर्मचारी हिसार, सिरसा और रतिया जैसे शहरों से आने-जाने करते हैं। शाम पांच बजे के बाद, जब सरकारी और निजी संस्थानों में छुट्टी होती है, बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इस समय हिसार और सिरसा जाने वाले मार्ग पर बसों की संख्या मांग के मुकाबले काफी कम रहती है, जिससे यातायात और समय दोनों की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। यात्री और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बसों की संख्या बढ़ाने और फेरे नियमित करने की मांग की है ताकि शाम के समय यात्रा सहज और सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाने की रखी मांग

कर्मचारी राजपाल सिंह, विकास कुमार, गंगाराम, पंंकज रानी, सुदेश रानी आदि ने बताया कि छुट्टी होने के बाद शाम के समय बस स्टैंड पर खड़े रहना किसी परीक्षा से कम नहीं है। सरकारी बसें आती भी हैं तो वे पहले से ही इतनी भरी होती हैं कि उनमें पैर रखने की जगह नहीं मिलती। मजबूरन हमें देर शाम तक इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी वाहनों में असुरक्षित सफर करना पड़ता है। उनकी मांग है कि शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच हिसार और सिरसा रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएं।




----

रोडवेज की ओर से हिसार और सिरसा रूट पर शाम 5 बजे के बाद काफी बसें चलती रहती है, फतेहाबाद सहित अन्य जिलों के बस डिपो की बसें भी आती है, अगर फिर भी आम लोगों को बस को लेकर समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed