{"_id":"698b69f404967180030b9b1b","slug":"bus-services-will-start-from-the-new-tohana-bus-stand-from-february-13-two-months-after-the-inauguration-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148408-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उद्घाटन के दो माह बाद 13 फरवरी से टोहाना के नए बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उद्घाटन के दो माह बाद 13 फरवरी से टोहाना के नए बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन
Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना का नया बस स्टैंड 13 फरवरी से संचालन में आ जाएगा। रोडवेज विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 13 फरवरी से सभी बसें नए बस स्टैंड से ही रवाना होंगी। हालांकि, इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 13 दिसंबर को किया था, लेकिन संचालन में देरी हो गई थी।
सीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि वह सेमग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निपटारा करने को कहा। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सभी सेमग्रस्त गांवों की फिजिकल विजिट कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके। डीसी ने सोलर पंपों के संचालन की स्थिति भी अपडेट करने के निर्देश दिए।
जिला में 1.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
रोडवेज विभाग के टीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी में 1,723 बसों की जांच की गई और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 1,22,550 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, टोहाना में नया बस स्टैंड 13 फरवरी से संचालित होगा। जिले में 1,55,097 हैप्पी कार्डों में से 97 फीसदी कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कृषि और खाद्य विभाग की तैयारियां
उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को गेहूं सीजन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि हर खेत स्वच्छ खेत अभियान के तहत 82 हजार किसानों के सॉइल सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 792 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। बैठक में नगराधीश गौरव गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, सीएमजीजीए विनय यादव, जिला वन अधिकारी राजेश लीलड, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, डीटीपी राजकीर्ति, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सचिव विंग कमांडर सुजाता आदि मौजूद रहे।