फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus services to Haridwar have been suspended due to fog.

Fatehabad News: हरिद्वार जाने वाली बस सेवा धुंध के कारण बंद

Wed, 31 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bus services to Haridwar have been suspended due to fog.
फतेहाबाद। लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए फतेहाबाद रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से हर रोज शाम 7 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होने वाली बस सेवा को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

डिपो के संस्थान प्रबंधक सुभाष ढांड ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। घनी धुंध में हाईवे पर सामने खड़ा वाहन भी दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि यह बस सेवा केवल एक या दो दिन के लिए नहीं, बल्कि तब तक बंद रहेगी जब तक मौसम में सुधार नहीं होता। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप और बढ़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बस स्टैंड पर आने से पहले संचालन की जानकारी अवश्य ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed