{"_id":"66d0b7b90d559f583f0926d0","slug":"bus-service-for-haridwar-started-in-the-afternoon-for-ganga-bath-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-121588-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गंगा स्नान के लिए दोपहर के समय हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गंगा स्नान के लिए दोपहर के समय हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू
Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जीएम अजय दलाल।
फतेहाबाद। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फतेहाबाद से सीधी हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की है। इससे गंगा स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। फतेहाबाद से दोपहर के समय हरिद्वार जाने के लिए कोई बस नहीं थी। बस सेवा 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इसके लिए फतेहाबाद डिपो ने परमिट भी लिया है।
फतेहाबाद डिपो की बस सिरसा से सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर चलेगी, जो फतेहाबाद से 12 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद बस दोपहर 3 बजे कैथल, सवा 4 बजे कुरुक्षेत्र होते हुए रात साढ़े 8 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। बस अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे हरिद्वार से फतेहाबाद के लिए चलेगी और शाम 4 बजे पहुंचेगी।
सुबह व शाम को भी जाती है बस
फतेहाबाद से हरिद्वार जाने के लिए सुबह व शाम के समय बस सेवा पहले से चल रही है। जिसके बाद अब फतेहाबाद डिपो को दोपहर के समय भी बस चलाने के लिए परमिट मिल गया। जिसके बाद 14 अगस्त से निरंतर बस सेवा जारी है। सुबह 7 बजे व सुबह सवा 9 बजे सिरसा डिपो की दो बसें हरिद्वार के लिए रोजाना फतेहाबाद से होकर जाती हैं। अगर किसी यात्री की कारणवश बस निकल जाए तो उसको अगली बस के लिए 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। यात्रियों की मांग के बाद अब दोपहर के समय बस का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
-हरिद्वार के लिए फतेहाबाद डिपो को रूट मिल गया है। जिस पर 14 अगस्त से बस सेवा शुरू कर दी गई है। दोपहर के समय बस चलकर रात के समय यात्रियों को हरिद्वार पहुंचा देगी। इससे हरिद्वार जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
- अजय दलाल, महाप्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।