फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Burned car driver alive

फोरलेन पर कार व टाटा एस में टक्कर, कार में लगी आग से जिंदा जला चालक

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Burned car driver alive
हिसार फोरलेन पर गांव बड़ोपल के पास मंगलवार अलसुबह टाटा एस व वैगनार कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनार कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई और कार चालक अंदर ही जिंदा जल गया। मृतक की पहचान गांव खाराखेड़ी निवासी 45 वर्षीय देवीलाल के रूप में हुई है। वहीं टाटा एस चालक सिरसा निवासी विश्ववकर्मा जो घायल होने पर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव खाराखेड़ी निवासी देवीलाल अपने कार में अलसुबह गांव से अपनी बहन से मिलने एमपी रोही जा रहा था। कार जैसे ही फोरलेन से गांव एमपी रोही तरफ मुड़ी तो सिरसा की तरफ से आ रही टाटा ऐस गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार के इंजन में आग लग गई और और किट में गैस लीक हो गई। इसके बाद कार में पूरी तरह से आग लग गई और कार चालक देवीलाल बाहर नहीं निकल पाया। घटना की सूचना के बाद बड़ोपल चौकी पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी तक तक चालक पुरी तरह से झुलस चुका था। पुलिस ने चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा टाटा ऐस चालक सिरसा निवासी विश्वकर्मा को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गाड़ी के नंबर से हुई पहचान
घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। इस दौरान आवागमन कम था। पुलिस के मुताबिक जब सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और दमकल गाड़ी को बुलाया गया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक चालक पूरी तरह झुलस चुका था। पुलिस ने गाड़ी के नंबरों से मृतक की पहचान की। पहचान करने में करीब पांच घंटे लग गए। बड़ोपल चौकी प्रभारी के मुताबिक अगर गैस किट फट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलसुबह टाटा ऐस गाड़ी और वैगनार की टक्कर हो गई थी। कार में टक्कर के बाद आग लग गई। जिससे कार में सवार चालक की मौत हो गई। गाड़ी के नंबर से मृतक की पहचान की गई है।
- रमेश कुमार, बड़ोपल चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed