{"_id":"6aa2e26fb4a6d7939c0466be","slug":"bureaucratic-delays-116-tb-free-gram-panchayats-left-waiting-for-recognition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160875-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अफसरों की लेटलतीफी, सम्मान को तरसीं टीबी मुक्त 116 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अफसरों की लेटलतीफी, सम्मान को तरसीं टीबी मुक्त 116 ग्राम पंचायतें
Thu, 10 Sep 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव माजरा में मरीजों की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्
फतेहाबाद। जिले में टीबी मुक्त घोषित 116 ग्राम पंचायतों को चयन के करीब छह माह बाद भी सम्मान नहीं मिला है। फरवरी में चयनित पंचायतों को मार्च में विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग अब इसी माह समारोह करने की बात कह रहा है।
जिले में इस बार तीसरी बार टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य पंचायतों को गांवों में टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। पंचायतें टीबी मरीजों की पहचान और जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करती हैं।
सम्मान समारोह में देरी के लिए अधिकारियों की ओर से कभी बजट की कमी तो कभी समय का अभाव बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी 116 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को इसी माह सम्मानित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
18 ग्राम पंचायतें तीसरी बार होंगी सम्मानित
जिले में 18 ग्राम पंचायतों को लगातार तीसरी बार सम्मान मिलेगा। इन्हें विभाग स्वर्ण रंग की महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित करेगा। 40 पंचायतें ऐसी हैं जिन्हें दूसरी और 58 को पहली बार सम्मानित किया जाएगा। जिले की 44 फीसदी पंचायतें ने टीबी मुक्त का दावा किया था। जिले में 259 पंचायतें हैं इसमें 116 टीबी मुक्त के लिए नोमिनेट हुई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोमिनेट हुई पंचायतों की रिपोर्ट फरवरी माह में मुख्यालय भेजी थी।
-- -- -- -- -- -
वर्ष 2025 में टीबी को लेकर ये रही है स्क्रीनिंग ओर उपचार की स्थिति
टीबी जांचने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग - 303851
जांच के दौरान मिले पॉजिटिव - 2019
0 से 14 साल के बच्चों में मिली टीबी - 56
-
पहले साल 35 पंचायतें हुई थी सम्मानित
वर्ष कांस्य प्रतिमा सिल्वर गोल्ड
2023 35 00 00
2024 62 22 00
2025 58 40 18
-
ऐसे चुनी जाती हैं टीबी मुक्त पंचायतें
एक हजार जनसंख्या के पीछे टीबी जांच के लिए 30 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा सी-बीनेट टेस्टिंग 60 फीसदी रही है। इन गांवों में उपचार रेट 85 फीसदी होना चाहिए। निक्षय पोषण योजना का लाभ 100 फीसदी दिया गया है।
-
टीबी मुक्त पंचायतों को इसी माह सम्मानित कर दिया जाएगा। उपायुक्त से कार्यक्रम के लिए समय लिया जाना है। पहले कई कारणों से टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित नहीं किया जा सका है।
- डॉ. नरेंद्र, उप सिविल सर्जन