फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buniyaad Yojana: In the first phase, 2820 students took the exam, 128 were absent

बुनियाद योजना : पहले चरण में 2820 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 128 गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Buniyaad Yojana: In the first phase, 2820 students took the exam, 128 were absent
फतेहाबाद में बुनियाद कार्यक्रम की प्रथम चरण की परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की बुनियाद कार्यक्रम को लेकर प्रथम चरण की परीक्षा खंड स्तर पर जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। जिले में 95.66 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर जिले में 2948 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और इसमें से 2820 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 128 अनुपस्थित रहे। लेवल प्रथम की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी लेवल दो की परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि जिला स्तर पर होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग बुनियाद योजना लेकर आया है। नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना और नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा के लिए तैयार करेगा। इन परीक्षाओं को पास करने के बाद विद्यार्थी देश के सबसे बड़े संस्थान बंगलूरू के आईआईएसईआर में दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन

विकल्प फाउंडेशन जारी करेगा परिणाम
खंड स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों की जांच विकल्प फाउंडेशन करेगा। रेवाड़ी का विकल्प फाउंडेशन ही परिणाम जारी करेगा। लेवल प्रथम की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाली लेवल दो की परीक्षा में शामिल होंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर आयोजित परीक्षा में भाग लेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों का बुनियाद कार्यक्रम के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर ये रही स्थिति :
खंड परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी उपस्थिति रहे
फतेहाबाद कन्या सीनियर सेकेंडरी फतेहाबाद 356 335
फतेहाबाद कन्या सीनियर सेकेंडरी भोड़िया खेड़ा 356 344
रतिया मॉडल संस्कृति स्कूल 341 341
रतिया कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल 342 321
टोहाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल 255 244
टोहाना कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल 256 245
भूना मॉडल संस्कृति स्कूल 244 232
भूना कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल 241 226
भट्टूकलां मॉडल संस्कृति स्कूल 332 324
जाखल मॉडल संस्कृति स्कूल 225 218
कोट
जिले में 95.66 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा को लेकर उत्साह रहा है। विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed