फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bullet hit Kulan's Dharsul-Japtewala road papad, youth died

Fatehabad News: कुलां के धारसूल-जापतेवाला रोड पपेड़ से टकराई बुलेट, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bullet hit Kulan's Dharsul-Japtewala road papad, youth died
कुलां। गांव धारसूल-जापतेवाला रोड पर गांव जापतेवाला के पास शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता पुत्र था। हादसा बुलेट का संतुलन बिगड़ने से हुआ। बताया जाता है कि तेज गति से आ रहा बुलेट असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इससे बुलेट सवार काफी फीट दूरी पर खेतों में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जापतेवाला (खेड़ा) निवासी 20 वर्षीय हरदीप सिंह उर्फ दीप किसी काम से गांव धारसूल से अपने घर जापतेवाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव जापतेवाला के पास यह हादसा हो गया। हादसे में बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं। स्थानीय लोगों की मदद से हरदीप सिंह को घायल अवस्था में टोहाना के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जबकि वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि हरदीप के पिता की भी करीब तीन वर्ष पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे एक बड़ी बहन व मां को छोड़ गया है। इस दुर्घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed