फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Built in Kitchen disappear Community General Hospital

सामान्य अस्पताल में बनी सामुदायिक रसोई गायब

Sat, 14 Jun 2014 11:32 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 14 Jun 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ समय पूर्व सामान्य अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए सामुदायिक रसोई बनाई गई थी। ताकि डिलीवरी व अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन यहां भोजन इत्यादि बना सकें या घर से लाए गए दूध व खाने को सामान को गर्म कर सकें। यह रसोई महिला वार्ड में स्टाफ नर्स कक्ष के सामने थी। इस रसोई में गैस चूल्हा व सिलेंडर रखा गया था।

विज्ञापन


 यहां गैस व चूल्हा गैस ऐजेंसी द्वारा दिया गया था। इस रसोई को सामुदायिक रसोई का नाम दिया गया था। परंतु अब यह रसोई यहां से गायब है और उसे स्टोर रूम का रूप दे दिया गया है। जिससे मरीजों के परिजनों को खाना गर्म करने के लिए चाय की दुकान पर जाना पड़ता है। वहीं सामुदायिक रसोई के सामान को लेकर अस्पताल का स्टाफ लापरवाही दिखा रहा है।
विज्ञापन


किसी को भी यह नहीं पता कि रसोई का सिलेंडर व चूल्हा कहां है। अब यहां भर्ती मरीजों अपने घर से लाए दूध या खाना या तो ठंडा ही खाना पड़ता है या फिर इसे गर्म करने के लिए बाहर बनी कैंटीन का सहारा लेना पड़ता है। सामान्य अस्पताल में मिलने वाली रसोई की सुविधा से मरीजों को वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द लगवाएंगे गैस चूल्हा
 एसएमओ डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि यह रसाई अस्थाई तौर पर बनाई गई थी। रसोई में पानी की सुविधा नहीं थी। वहीं अस्पताल में आने वाले परिजनों को ज्ञान न होने के कारण वह गैस चूल्हे को चालू छोड़ देते थेे तथा गैस चूल्हे को नुकसान पहुंचा देते थे। इस कारण से रसोई को बंद कर दिया है और जल्द ही रसोई में पानी की सुविधा पहुंचा कर गैस-चूल्हा भी लगवा देंगे।


सामुदायिक रसोई जरूरी, जांच होगी
 सीएमओ सूरजभान कंबोज ने कहा कि सामुदायिक रसोई में गैस चूल्हा नहीं है तो वह स्टाफ नर्स को बुलाकर इसकी जांच करेंगे। यहां सामुदायिक रसोई होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed