Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Budget constraints hit incentive grants for meritorious students; 2,210 students left waiting

Fatehabad News: मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि पर बजट का ब्रेक, 2210 विद्यार्थियों को इंतजार

Tue, 17 Nov 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Budget constraints hit incentive grants for meritorious students; 2,210 students left waiting
शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में कक्षा में बैठे विद्यार्थी। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत 3090 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि जारी कर दी गई है। योजना के लिए 5300 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जबकि बजट के अभाव में 2210 विद्यार्थियों की राशि अटकी हुई है। पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू, टपरीवास श्रेणी और सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए सरकार की ओर से विद्यार्थियों को निर्धारित अंकों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है।
विज्ञापन

-- छात्रवृत्ति की योग्यताएं
योजना के तहत अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इस श्रेणी में 8000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बारहवीं कक्षा के लिए शहरी क्षेत्र में 75 और ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इस स्तर पर 8000 से 10 हजार रुपये तक की राशि दी जाती है। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर शहरी विद्यार्थियों के लिए 65 और ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। इस श्रेणी में 9000 से 12 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों को दसवीं में शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8000 रुपये दिए जाते हैं। पिछड़ा वर्ग-बी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दसवीं में शहरी क्षेत्र में 80 और ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थियों को इन श्रेणियों में भी 8000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को दसवीं, बारहवीं या संबंधित कक्षा की अंकतालिका, रिहायशी प्रमाण पत्र, चार लाख रुपये से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, जाति प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र जमा करवाना होगा। इसके अलावा उच्च कक्षा में दाखिला लेने का शैक्षणिक संस्थान के प्रधानाचार्य से जारी प्रमाण पत्र या संस्थान का पहचान पत्र भी देना जरूरी है।


:: पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा 30 नवंबर तक आवेदन कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। फिलहाल बजट नहीं है लेकिन जल्द ही बजट जारी होगा और पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
-विनोद चावला, जिला कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed