फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brother Sister take htet exam on way Car overturns after going out of control near Diwana village in Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद के दीवाना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, एचटेट परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:50 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद) Published by: Naveen Updated Sun, 05 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को उपचार के लिए तत्काल टोहाना के सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मामला वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा होने का सामने आया है।

विज्ञापन
Brother Sister take htet exam on way Car overturns after going out of control near Diwana village in Fatehabad
बेकाबू होकर कार पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जाखल खंड के गांव दीवाना के समीप रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में भाई और बहन सवार थे। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों सवार सुरक्षित बच गए। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार टोहाना के सरकारी अस्पताल में कराया गया।

विज्ञापन


घायलों के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरविंदर सिंह और बेटी बलविंदर कौर वीरवार सुबह करीब 8 बजे घर से कार में सवार होकर फतेहाबाद में आयोजित एचटेट परीक्षा देने जा रहे थे। गांव दीवाना के निकट पहुंचने पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों भाई-बहन हिम्मत दिखाते हुए स्वयं कार से बाहर निकल आए। इसी दौरान आसपास खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की। किसानों ने बिना देर किए दोनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए तुरंत टोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण घायलों को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं तथा उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आसपास मौजूद किसानों ने तुरंत मदद नहीं की होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। किसानों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र भर में सराहना की जा रही है।


जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को उपचार के लिए तत्काल टोहाना के सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मामला वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा होने का सामने आया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed