{"_id":"6276abfc86c457794229e827","slug":"brother-in-law-raped-sister-in-law-on-the-pretext-of-getting-work-in-media-fatehabad-news-hsr631043932","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया में काम दिलवाने के बहाने देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया में काम दिलवाने के बहाने देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा क्षेत्र में मीडिया का काम दिलवाने के बहाने भाभी के साथ देवर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को सिरसा क्षेत्र में ही अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़िता ने शहर फतेहाबाद थाना में शिकायत दी है। मामले में शहर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर सिरसा पुलिस के पास भेज दी है। मामले में अब सिरसा पुलिस जांच करेगी।
पीड़िता फतेहाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी है और विवाहित है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारी में उसके देवर ने उसे सिरसा में प्रेस रिपोर्टर का काम दिलवाने के बहाने बुलाया। आरोप है कि आरोपी देवर ने सिरसा क्षेत्र में अपने कार्यालय में 25 मार्च 2022 से लेकर 5 मई 2022 तक बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को मामले के बारे में बताया और शहर फतेहाबाद पुलिस को शिकायत दी।
कोट
महिला ने शिकायत दी है कि सिरसा में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी रिश्तेदारी में उसका देवर लगता है। घटना सिरसा में हुई है। मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर सिरसा भेज दी गई है।
विज्ञापन
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी