फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brother and sister died in a road accident in Fatehabad of Haryana

दुखद: मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, कार पेड़ से टकराई, सगे बहन-भाई की मौत

Sat, 11 Mar 2023 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 11:24 PM IST
सार

चालक को नींद की झपकी आने से ढाणी गोपाल चौक के पास हादसा हुआ। ग्रामीणों ने एंबुलेंस एवं पुलिस को जानकारी दी। एंबुलेंस लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालकर सीएचसी भूना पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brother and sister died in a road accident in Fatehabad of Haryana
कार पेड़ से टकराई, सगे बहन-भाई की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी मां की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित सिरसा लौट रहे परिवार की कार फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में ढाणी गोपाल चौक के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण पेड़ से टकरा गई। कार की गति अधिक होने के कारण पेड़ से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण टक्कर में सगे बहन-भाई की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों में 57 वर्षीय बजरंग दास व 36 वर्षीय बबली देवी शामिल हैं। इसके अलावा घायल 22 वर्षीय शिवा व 40 वर्षीय राकेश कुमार को पहले सीएचसी भूना भेजा गया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा के गोशाला रोड निवासी वृद्ध महिला बिरमा देवी टाक के निधन के बाद उनके बेटे बजरंग दास व बेटी बबली देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अस्थियां गंगा में विसर्जित करने गए थे। वे शनिवार सुबह वापस सिरसा के लिए चले थे। मगर ढाणी गोपाल चौक पर तेज रफ्तार के कारण कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एंबुलेंस एवं पुलिस को जानकारी दी। एंबुलेंस लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालकर सीएचसी भूना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में बबली को मृत घोषित कर दिया जबकि शिवा, बजरंग दास तथा राकेश को अग्रोहा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बजरंग दास ने भी दम तोड़ दिया।

कार को शिवा चला रहा था, बबली अगली सीट पर बैठी थी
कार को शिवा चला रहा था और बबली अगली सीट पर बैठी हुई थी। कार की पिछली सीट पर बबली का पति राकेश कुमार व भाई बजरंग दास बैठे हुए थे। भूना के गांव ढाणी गोपाल चौक के नजदीक शिवा को झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। राकेश व शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार कार चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हुआ है। हादसे में महिला बबली और बजरंग दास की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। -अनूप कुमार, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed