{"_id":"69921cc0970ded4e870f66a7","slug":"broken-and-bent-grills-on-city-dividers-can-cause-accidents-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148665-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर मेें डिवाइडर पर टूटी और झुकी ग्रिल, हादसे का बन सकती है सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर मेें डिवाइडर पर टूटी और झुकी ग्रिल, हादसे का बन सकती है सबब
Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
भट्टू रोड पर डिवाइडर पर लगी ग्रिल एक साइड झुकी हुई।
फतेहाबाद। नगर परिषद के बाहर पार्षदों ने 9 दिनों तक धरना दिया था और उसके बाद हाउस बैठक हुई तो व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी थी। लेकिन हालात उसके उलट हो चुके हैं। नगर परिषद प्रशासन शहर के विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं है और पार्षद भी चुप्पी साधे हुए हैं।
हालात ये है कि शहर के मुख्य रोड से कहीं डिवाइडर से लोहे की ग्रिल चोरी हो रही है तो कहीं फोरलेन पर झुक चुकी है तो कहीं दुर्घटना के बाद टूटी लोहे की ग्रिलों को अधिकारी नहीं संभाल रहे हैं। शहर के रतिया रोड पर एमएम कॉलेज के सामने से लेकर चुंगी तक करीब आधा किलोमीटर एरिया में लोहे की ग्रिल चोरी हो चुकी है लेकिन इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत तक नहीं दी गई है।
आसपास के लोगों का कहना है कि नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी युवक लोहे ग्रिलों से एंगल चुराकर ले गए हैं। पार्षद मामले को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई गौर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
भट्टू रोड पर झुकी ग्रिलें
शहर के भट्टू रोड पर लोहे की ग्रिल भोडिया खेड़ा से फतेहाबाद शहर की तरफ झुकी हुई है। रंगोली पैलेस के सामने चार से पांच ग्रिल एक तरफ झुक चुकी है। रात के समय इन ग्रिल से हादसा भी हो सकता है।
हादसे के बाद कोई कार्रवाई नहीं
शहर के पुराना बस स्टैंड पर रेस्ट हाउस के सामने करीब दो माह पहले एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया था और इससे लोहे की ग्रिलें टूट गई थी। यहां तक डिवाइडर को भी नुकसान पहुंचा। लेकिन नगर परिषद प्रशासन की तरफ से दो माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
आज पार्क को लेकर पार्षद कर सकते है बैठक
नगर परिषद प्रशासन पर गुपचुप तरीके से कई पार्षदों को चहेती संस्थाओं को गोद देने का आरोप है। इसको लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। मामले में सोमवार को पार्षद इकट्ठे होकर बैठक कर सकते हैं। पार्षद मोहन लाल नारंग का कहना है कि पार्क को लेकर पार्षद बैठक करेंगे और फिर ईओ से मिलेंगे।
-
नगर परिषद प्रशासन शहर के विकास की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। उच्च अधिकारियों को भी संज्ञान लेना चाहिए। लोहे की ग्रिलें चोरी हो रही हैं तो कहीं गिरने को है, ये लापरवाही है। डीसी के संज्ञान में मामला लाया जाएगा।
-हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था
-
लोहे की ग्रिलों को लेकर अगर कहीं समस्या आ रही है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद