{"_id":"605b760a8ebc3e5908695050","slug":"brick-kiln-operator-swallowing-poisonous-pills-commits-suicide-fatehabad-news-rtk6014993103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गोलियां निगल ईंट भट्ठा संचालक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गोलियां निगल ईंट भट्ठा संचालक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
गांव कन्हड़ी निवासी ईंट भट्ठा संचालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली गोलियां निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट को भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में ईंट भट्ठा संचालक ने अपने ही हिस्सेदारों पर कई आरोप लगाए हैं। शहर पुलिस ने मृतक के हिस्सेदार कैथल जिले के गांव ढुंढवा के रमेश सरपंच व ऋषिपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव कन्हड़ी निवासी निहार सिंह ने बताया कि उसके पिता राकेश का गांव बाता में कलायत रोड पर शिव शक्ति ईंट भट्ठा है। 22 मार्च की शाम करीब पांच बजे उसकी चाची संजो देवी ने उसे बताया कि उसके पिता राकेश खेत में बेहोश पड़े हुए हैं। वह अपने चाचा मनोज के साथ खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके पिता का शरीर नीला पड़ चुका था और उनकी मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि उसके पिता के शव के पास कुछ जहरीली गोलियों की शीशी भी पड़ी हुई थी और उनकी जेब में सुसाइड नोट भी था। उसने बताया कि वे जल्दबाजी में उसके पिता के शव को घर ले आए और रिश्तेदारों के कहने पर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
यह लिखा था सुसाइड नोट में
निहार सिंह ने बताया कि शाम को जब उसने अपने पिता की जेब से मिले कागज को पढ़ा तो उसमें उनके पिता ने अपनी मौत के लिए ईंट भट्ठा के हिस्सेदार गांव ढुंढवा के रमेश सरपंच व कैथल के कोलेखां निवासी हिस्सेदार ऋषिपाल को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि सुसाइड नोट में उसके पिता ने दोनों लोगों पर उसे नशे की लत डालकर चेकबुक चोरी करने, चेक को भरकर बैंक में लगाने और जमीन बिकवाने के बारे में केस टोहाना व कैथल कोर्ट में लगाने की बात कही है। इसके दबाव में आकर आत्महत्या करने का कारण बताया है। सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कोट
इस मामले में निहार सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ धारा 306 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना।