फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both accused of snatching a gold necklace from a woman arrested, a case filed against one under the POCSO Act

Fatehabad News: महिला से सोने की कंठी झपटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Both accused of snatching a gold necklace from a woman arrested, a case filed against one under the POCSO Act
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद और रतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला से सोने की कंठी झपटने पर तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कृष्ण उर्फ बबली निवासी ढाणी टाली वाली और कुलजीत निवासी शक्ति नगर, फतेहाबाद ने 29 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों पर पहले से पांच-पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह ने बताया कि कृष्ण पर चोरी के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है, जबकि कुलजीत पर चोरी और नशा तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज है। 29 सितंबर की शाम करीब 3:45 बजे खैराती खेड़ा गांव की रहने वाली विद्या देवी फतेहाबाद जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी स्कूटी सवार दो युवक उसे झांसा देकर स्कूटी पर बिठा कर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तेजधार हथियार दिखाकर डराया और महिला के गले से करीब 13 ग्राम वजनी सोने की कंठी छीनकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर शहर थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी से मिला सुराग
एसपी के निर्देश पर गठित सीआईए व रतिया पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने न सिर्फ कंठी झपटने की घटना को स्वीकारा, बल्कि दो और झपटमारी की वारदातों का खुलासा भी किया। इनमें हुड्डा सेक्टर में एक व्यक्ति से 3,000 रुपये और बीघड़ रोड पर एक कबाड़ी से 500 रुपये की झपटमारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed