फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   boot polisher dies

बूट पॉलिश करने वाले अधेड़ की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
boot polisher dies
कुलां। सोमवार दोपहर कुलां चौक पर पुलिस चौकी के सामने बूट पॉलिश का काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिस चौकी के सामने पेड़ के नीचे सड़क किनारे बैठकर बूट पॉलिश करता था। दोपहर के वक्त वह आराम करने के लिए लेटा हुआ था। उस दौरान ही उसकी मौत हो गई। शाम चार बजे उसे सोया देख आसपास के दुकानदारों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध मिला। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल उस व्यक्ति को एंबुलेंस में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश रतिया का निवासी है, उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। सुरेश की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजन भी मौके पर कुलां पुलिस चौकी में पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक सुरेश की मौत का कारण लू हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed