फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Books from first to third class reached, government schools will remain open even on holidays

Fatehabad News: कक्षा पहली से तीसरी तक की किताबें पहुंची, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे सरकारी स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Books from first to third class reached, government schools will remain open even on holidays
फतेहाबाद के सरकारी स्कूलों में पहुंची किताबें।
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से लेकर तीसरी तक की किताबों की सप्लाई भी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को किताबों के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने छुट्टी के दिन भी जिले भर के प्राइमरी स्कूलों को खुला रखने के आदेश दिए है। शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी सरकारी स्कूल खुले रहे और यहां पर किताबों की सप्लाई पहुंची।
विज्ञापन

जिले भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर तीसरी तक विद्यार्थियों के लिए किताबों की सप्लाई भेजने के लिए 14 से 16 अप्रैल तक स्कूल खुले रखने के आदेश दिए गए है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के किताबों की सप्लाई शुरू हो जाएगी। अभी तक जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा चौथी और पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ही किताबें पहुंची है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग निशुल्क देता है प्राइमरी और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को किताबें
शिक्षा विभाग प्राइमरी और मिडिल स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किताबें निशुल्क उपलब्ध करवाता है। पिछले साल दूरी से किताबें पहुंची थी और कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध ही नहीं करवाई गई थी और सत्र खत्म होने के नजदीक राशि जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
छुट्टी के दिन भी शिक्षकों को तंग करना गलत
शिक्षा विभाग के पास किताबों का स्टॉक पहले आ चुका है। छुट्टी के दिन किताबों के लिए स्कूल शिक्षकों को शाम 6 बजे तक बुलाना गलत है। अधिकारियों को पता होने के बावजूद जानबूझकर शेड्यूल जारी किया गया है। छुट्टी के चलते शिक्षक अगर बाहर है तो वह कैसे आ सकता है।

-देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
क्लर्क या चपरासी भी ले सकते है किताबों की सप्लाई
स्कूलों में किताबों की सप्लाई भेजी जा रही है। शिक्षकों को छुट्टी के दिन स्कूल जाकर किताबें लेने के लिए अनिवार्य नहीं है। क्लर्क या चपरासी भी किताबों की सप्लाई रिसीव कर सकता है। अगर शिक्षक गांव या आसपास का है तो वह भी जा सकता है।

- प्रदीप नरवाल, डीपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed