फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bolero driver hit couple in Fatehabad, Gone to Hisar to tie rakhi with sister, husband and wife died

Fatehabad: बोलेरो चालक ने दंपती को मारी टक्कर, बहन से राखी बंधवाने जाना था हिसार, पति-पत्नी की मौत

Wed, 30 Aug 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 02:59 PM IST
सार

फतेहाबाद में राजस्थान की तरफ से तेज रफ्तार से बोलेरो लेकर आए चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पती-पत्नी बहन से राखी बंधवाने के लिए हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सुलखनी जाने के लिए तैयार होकर गेट पर खड़े थे।

विज्ञापन
Bolero driver hit couple in Fatehabad, Gone to Hisar to tie rakhi with sister, husband and wife died
रक्षाबंधन के दिन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ में घर के बाहर खड़े बुजुर्ग दंपती को राजस्थान से आ रहे चालक ने तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर मार दी। इससे दंपती की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बोलेरो पलट गई। बोलेरो में सवार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव निठाना से आए चालक और दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू कलां से पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांडवाला बागड़ निवासी 60 वर्षीय सलामुद्दीन और उनकी 58 वर्षीय पत्नी नियामती बुधवार सुबह सलामुद्दीन की बहन से राखी बंधवाने के लिए हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सुलखनी जाने के लिए तैयार होकर गेट पर खड़े थे। इसी दौरान राजस्थान की तरफ से तेज रफ्तार से बोलेरो लेकर आए चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बोलेरो पलट गई, जिसमें सवार गांव कुकड़ावाली निवासी चालक व दो महिलाओं को भी चोटें आई हैं। सलामुद्दीन और नियामति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार तीनों घायलों को सीएचसी भट्टू में पहुंचाया गया। बोलेरो सवार लोग राजस्थान के गांव निठाना में जागरण समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। भट्टू कलां थाना के प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल सलामुद्दीन के पुत्र रहमतुल्लाह के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed