फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bolero camper collides with a tree in village Baropal, driver dies

Fatehabad News: गांव बड़ोपल में पेड़ से टकराई बोलेरो कैंपर, चालक की मौत

Tue, 06 Aug 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Bolero camper collides with a tree in village Baropal, driver dies
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में काजलहेड़ी रोड पर दो अगस्त को बोलेरो कैंपर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना सामने आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में हुई। मामले में पुलिस ने मृतक गांव सदलपुर निवासी हंसराज के पड़ोसी राहुल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राहुल ने बताया कि पड़ोसी हंसराज बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर गांव काजलहेड़ी में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब बड़ोपल से आगे काजलहेड़ी रोड पर पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति साइकिल लेकर आ रहा था और उसके पीछे तेज रफ्तार में कार आ रही थी। कार चालक कार को बोलेरो कैंपर के सामने ले आया। साइकिल और कार को बचाने के चक्कर में बोलेरो कैंपर पेड़ से टकरा गई। पड़ोसी हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया और फिर हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार के दौरान तीन अगस्त को हंसराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed