फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Body of youth drowned in Bhakra canal recovered from Dumma bridge

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में डूबे युवक का शव डूम्मा वाले पुल से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Body of youth drowned in Bhakra canal recovered from Dumma bridge
भूना। खैरी पुल के पास रविवार की दोपहर बाद भाखड़ा नहर में नहाते समय पानी में डूबे अजय कुमार का शव मंगलवार को गोरखपुर के पास डूम्मा वाले पुल पर लगे जाल से बरामद हो गया है। गोताखोर सुरेंद्र सोनी की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में अजय के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

भूना के मॉडल टाउन में रूल्हनिया धर्म कांटे वाली गली निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र रामचंद्र रविवार की दोपहर को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। लेकिन अजय ने जैसे ही भाखड़ा नहर में छलांग लगाई तो वह पानी में डूब गया। जब अजय कुछ देर तक पानी के ऊपर नहीं आया तो मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने उसे तलाशने की कोशिश की गई। लेकिन तीन दिनों के बाद मंगलवार को अजय का शव गोरखपुर के पास से मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed