फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bodiwali's initiation in yoga, Geeta and Manvi stood first

Fatehabad News: योग में बोदीवाली की दीक्षा गीता और मानवी रही प्रथम

Tue, 05 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bodiwali's initiation in yoga, Geeta and Manvi stood first
फतेहाबाद। जिला योग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते योगासन खेल संघ के पदाधिकारीस्त्रो
फतेहाबाद। योगासन खेल संघ की ओर से सुंदर नगर स्थित आर्य समाज भवन में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 50 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुवर्ग 8 से 10 लड़कियों में बोदीवाली की दीक्षा प्रथम, पल्लवी दूसरे व दिव्या तीसरे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग लड़कों में वंश हसंगा प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आयु वर्ग 10 से 14 लड़कियों में बोदीवाली की मानवी प्रथम, गरिमा दूसरे व सानवी तीसरे स्थान पर रही। इसी आयुवर्ग में लड़कों में शुभम टोहाना से प्रथम, हरीश सरवरपुर से दूसरे व भव्य धांगड़ से तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आयु वर्ग 14 से 18 लड़कियों में टोहाना से हिमांशी प्रथम, भूमि दूसरे व स्नेहा रानी तीसरे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग लड़कों में रुद्र कुमार टोहाना से प्रथम, अंकित कुमार धांगड़ से दूसरे व तुषार धांगड़ से तीसरे स्थान रहे। आयुवर्ग 18 से 25 में लड़कियों में बोदीवाली से गीता प्रथम व निशा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग 25 से 35 लड़कों में विकास फतेहाबाद से प्रथम, योगेश फतेहाबाद से दूसरे व राहुल भिवानी से तीसरे स्थान पर रहा। आयु वर्ग 35 से 45 में महिला में रोमा रानी रतिया से प्रथम स्थान पर रही।
प्रोफेशनल आयु वर्ग 21 से 30 में लड़कों में जन्नत कुमार फतेहाबाद से प्रथम व आयु वर्ग 30 प्लस में अनिल कुमार भट्टू से प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता समापन पर विजेताओं को संगठन संरक्षक रण सिंह माचरा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रधान सविता झांझड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान रणदीप सींवर गिलांखेड़ा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र लुणा भट्टूकलां व संगठन सचिव दारा सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निरीक्षक की भूमिका अग्रसेन, अनिल कुमार, जन्नत कुमार व कुलदीप सरवरपुर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed