फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   board exam, Jammer will be installed in exam centers, suspected students will be investigated with QR code, fatehabad

बोर्ड परीक्षाएं आज से, परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर, संदिग्ध छात्रों की क्यूआर कोड से होगी जांच

Sun, 01 Mar 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
board exam, Jammer will be installed in exam centers, suspected students will be investigated with QR code, fatehabad
रतिया चुंगी पर स्थित स्कूल जो कि परीक्षा केंद्र बनाया गया है। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हाेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरे बंदोबस्त का दावा किया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रोें में शिक्षा विभाग की ओर से जैमर लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिला में डीसी, बोर्ड सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी और चेयरमैन की टीमें फ्लाइंग के तौर पर तैनात की गई है। इसके अलावा सब डिवीजन लेवल पर फतेहाबाद में एसडीएम, प्रश्न पत्र फ्लाइंग, रतिया और टोहाना में एसडीएम, प्रश्न पत्र फ्लाइंग और एक अतिरिक्त फ्लाइंग तैनात रहेगी। यानि की जिला भर में 12 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 71 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा दसवीं के 18084 तथा बारहवीं के 10927 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तीन परीक्षा केंद्र नए बनाए गए हैं और तीन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। ये परीक्षा केंद्र एसएचओ की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों पर तीन पुलिस कर्मी तैनात होंगे। 3 मार्च को बारहवीं कक्षा की परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी। अहम बात यह है कि दसवीं में 6053 लड़के, 9869 लड़कियां तथा बारहवीं की 4721 लड़के तथा 6206 लड़कियां परीक्षा देंगी। रविवार को उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने मीटिंग लेकर केंद्र सुपरवाइजरों को परीक्षा सामग्री बांटी और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानिए कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं
लड़के लड़कियां लड़के लड़कियां
ओपन फ्रेश 320 526 496 868
ओपन रिअपीयर 1580 2033 339 703
प्राइवेट 262 349 108 519
रेगुलर 6053 6961 3778 4116
क्यू आर कोड से होगी संदिग्ध छात्र की जांच
बोर्ड की तरफ से इस बार एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड दिया है। फ्लाइंग टीम या स्टाफ इस क्यूआर कोर्ड को मोबाइल एप पर स्कैन करके जांच कर सकेगा। परीक्षा केंद्र में अगर टीम को लगता है कि असली छात्र की जगह फर्जी छात्र है तो टीम एडमिट कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके देख सकेगा कि छात्र असली है या नकली। टीम को मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। एप पर छात्र का एडमिट कार्ड स्कैन पर पूरा डाटा फोटो समेत आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितने परीक्षा केंद्र
इस बार तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल म्योंदकलां तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला शामिल है। सब डिवीजन फतेहाबाद में परीक्षा के लिए 38 केंद्र बनाए गए हैं, रतिया में 9 तथा टोहाना में 24 परीक्षा केंद्र बने हैं। तीन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला, एसआरके राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर, भूना का लार्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है।
सरकार स्कूलों में नहीं सीसीटीवी कैमरे
शिक्षा विभाग नकल रहित परीक्षा का दावा कर रहा है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि 40 सरकारी स्कूलों में से 30 में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं है। इसके अलावा न ही बोर्ड की तरफ से केंद्रों पर जैमर सिस्टम लगाया गया है। खुद अधिकारी का कहना है कि सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं।
गांवों के परीक्षा केंद्र पर आएगा बोर्ड का स्टाफ :
जिला, तहसील व खंड के स्कूलों में ड्यूटी देने वाला स्टाफ उसी स्कूल का होगा। जहां सेंटर है। लेकिन उस विद्यालय के विद्यार्थी नहीं होंगे। गांवों के विद्यालयों में बनाए गए सेंटर पर बोर्ड द्वारा स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा।
वर्जन
परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है। नकल रहित परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा के समय किसी भी स्टाफ के पास मोबाइल नहीं होगा। सुपरवाइजर को सख्त आदेश दिए गए हैं।

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
------
नकल रहित परीक्षा करवाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय परेशानी न हो इसलिए पीने का पानी और बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed