फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blown away: Despite the ban, coal preparation furnaces running on Bighar Road

उड़ रहीं धज्जियां : रोक के बावजूद बीघड़ रोड पर चल रहीं कोयला तैयार करने की भट्ठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Blown away: Despite the ban, coal preparation furnaces running on Bighar Road
फतेहाबाद। जिले की हवा लगातार खराब होने लगी है, वीरवार को पूरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रहा। बावजूद इसके सरकार के आदेश सिर्फ कागजों में ही पूरे हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से बुधवार को कोयले और लकड़ी से चलने वाली उद्योगों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए, लेकिन वीरवार को इन आदेशों का कहीं पालन नहीं होता। वीरवार को शहर के बीघड़ रोड पर पहले की तरह ही कोयला तैयार करने की भट्ठियां चलती रहीं।
विज्ञापन

वीरवार को जब पड़ताल की गई तो भट्ठियां चलती मिलीं। जहां हवा खराब हो चुकी है, वहीं भट्ठियों से निकलता धुआं वातावरण को और भी खतरनाक बना रहा है। डीआईपीआरओ की तरफ से जहां सूचना जारी की जाती है कि कोयले व लकड़ी से चलने वाली उद्योग बंद रहेंगे। वहीं जिला उद्योग अधिकारी को इस तरह आदेशों का ही पता नहीं है।
विज्ञापन

बीघड़ रोड पर 10 से ज्यादा प्लांट
शहर के बीघड़ रोड पर लकड़ी के कई उद्योग हैं। वहीं, कोयला तैयार करने के लिए 10 से ज्यादा प्लांट है। वीरवार को सुबह इन भट्ठियों को लेकर पड़ताल की गई। बीघड़ रोड पर कोयला तैयार करने की भट्ठियां चलती मिली। एक प्लांट पर करीब 15 से 20 भट्ठियां चल रही थी। ये ही हालात बीघड़ रोड से भोड़िया रोड पर देखने को मिले। यहां तीन प्लांट चल रहे थे और करीब 30 भट्टियों में कोयला तैयार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का पिछले एक सप्ताह में एक्यूआई
दिन एक्यूआई
12 नवंबर 422
13 नवंबर 330
14 नवंबर 294
15 नवंबर 360
16 नवंबर 356
17 नवंबर 314
18 नवंबर 303
जाने कितना खतरनाक है एक्यूआई
एक्यूआई स्थिति
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 प्रदूषित
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 गंभीर
जिला उद्योग अधिकारी का जवाब, मुझे आदेश का नहीं पता
डीपीईआरओ की तरफ से बुधवार को सूचना जारी की गई थी कि कोयले और लकड़ी से चलने वाली इंडस्ट्रीज बंद रहेंगी। वीरवार को इसको लेकर पड़ताल की गई कि कोयला भट्टियां बंद हुई है या नहीं। पड़ताल में सामने आया कि बीघड़ रोड और बीघड़ रोड से भोड़िया रोड पर कोयले की भट्ठियां पहले की तरह चल रही हैं। इस संबंध में जब जिला उद्योग अधिकारी आरसी लांग्यान से बात की गई तो उन्होंने आदेशों की जानकारी होने से मना कर दिया। लांग्यान का कहना है कि उनके पास आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बिना ढके सड़क पर दौड़ रही कचरे से भरी गाड़ियां
प्रदूषण को लेकर नगर परिषद के अधिकारी भी जागरूक नहीं है। नगर परिषद की गाड़ियां शहर से कचरा उठाने के बाद मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर बिना ढके ही जा रही है। नप के पास 13 टाटा ऐस गाड़ियां है। इन गाड़ियों में कचरा भरकर बीघड़ रोड पर बनाए गए कचरा संग्रह स्थल पर इकट्ठा किया जाता है। लेकिन किसी भी गाड़ी में कचरे को ढक कर नहीं ले जाया जा रहा है।

42 जगह जली पराली, आंकड़ा 1300 पार
जिले में वीरवार को 42 जगहों पर पराली जलने की लोकेशन मिली है। जिले में अब तक 1300 से ज्यादा जगह पराली जलाने की लोकेशन मिल चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 1318 जगह पराली जलाने की लोकेशन मिल चुकी है। विभाग के अधिकारी जांच करके संबंधित किसानों को जुर्माना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed