फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BLOs were given information about the election process

Fatehabad News: बीएलओ को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी

Fri, 11 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
BLOs were given information about the election process
कार्यक्रम के दौरान संबो​​धित करते हुए एसडीएम प्रतीक हुड्डा। स्त्रोत- सूचना विभाग।
टोहाना। राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फॉर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के तहत नगर परिषद के मीटिंग हॉल में बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 जुलाई से 11 जुलाई तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के सभी बीएलओ को चुनावी प्रक्रिया, तकनीकी एप, और मतदान से पूर्व की तैयारियों संबंधी गहन जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने वीरवार को प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया और बीएलओ को उनके कर्तव्यों की महत्ता को समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि बीएलओ हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली की मूलभूत इकाई हैं। चुनाव आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना है और यह तभी संभव हो सकता है जब बीएलओ अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ बीरबल सिंह और मास्टर ट्रेनर रामप्रताप ने प्रशिक्षण में बीएलओ को मतदाता सूची तैयार करने की प्रमुख प्रक्रियाओं जैसे घर-घर सर्वेक्षण, मृत या डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान, और मतदाता जानकारी के सटीक सत्यापन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगरपरिषद सचिव मनीष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed