फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bloody conflict: Young man's hand cut with a sword, another's head broken

खूनी संघर्ष : युवक का तलवार से हाथ काटा, दूसरे का सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict: Young man's hand cut with a sword, another's head broken
झगड़े में कटा हाथ दीखाता दीपक उर्फ दीपू,
रतिया। गांव नंगल में रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला बोलते हुए तलवारें चलाईं। इससे एक गुट के दो युवक घायल हो गए। घायल हुए एक युवक का हाथ कट गया, जबकि दूसरे युवक के सिर में काफी चोट लगी हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झगड़े की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर हमला करने वाले दोनों पक्षों के युवकों के ठिकानों पर दबिश भी दी। घायल युवकों के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


गांव नंगल में पिछले कुछ समय से रंजिश के चलते दीपक व गोपी नामक युवकों में अक्सर झगड़ा होता रहा है। दीपक व गोपी संगीन मामलों में पहले जेल में बंद थे। जेल में भी इनके आपस में झगड़े हो चुके हैंं। कुछ समय पूर्व ही जेल से बाहर आए हैं। दोनों के बाहर आते ही गांव में आपसी गुटबाजी के चलते तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

दाेनों में पहले से थी रंजिश
बुधवार रात गांव में किसी कार्यक्रम में टेंट लगाने को लेकर दीपक व गोपी गुट के दो युवकों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे को गांव के बाहर आकर मिलने की धमकी दी। बताया गया है कि दीपक अपने 7-8 साथियों के साथ तलवारों से लैस होकर गांव के पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते के खेतों में जाकर बैठ गया। इसके बाद दूसरे गुट का गोपी हथियारों के साथ अपने 20-25 साथियों को लेकर निर्धारित स्थान पर आ गया। आते ही दीपक पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों पक्ष में जमकर तलवारें चलीं। इस दौरान गोपी गुट द्वारा दीपक का एक हाथ काट दिया गया तथा उसके अन्य साथी गुरदीप उर्फ बोना का सिर फोड़ दिया गया। मौके पर दीपक गुट के अन्य साथी भी आ गए, जिस पर गोपी गुट मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल दीपक और गुरप्रीत को अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
दो पक्षों के झगड़े की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद झगड़े में शामिल युवकों के ठिकानों पर दबिश भी दी। मगर, सभी युवक फरार हो गए। झगड़े में घायल दीपक और गुरप्रीत का अग्रोहा में इलाज चल रहा है। उनके बयान लेने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। घायलों के बयानों के आधार पर ही कार्रवाई करेंगे।



-ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed